Bareilly Transport Rule Change: रोडवेज बसों में अब वजन के हिसाब से लगेगा सामान का किराया, बिना टिकट पार्सल पर होगी सख्ती
Bareilly News: यूपी रोडवेज ने अवैध पार्सल रोकने के लिए नए नियम लागू किए हैं. अब यात्री केवल 20 किलो सामान मुफ्त ले जा सकेंगे, उससे अधिक होने पर 1.10 रुपये प्रति किलो की दर से किराया लगेगा. निगम बसों में इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीनें लगाएगा और बिना टिकट सामान मिलने पर जब्ती की कार्रवाई होगी.
ADVERTISEMENT

Roadways bus new rule Bareilly
Bareilly News: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में अवैध रूप से भारी सामान और पार्सल ढोने पर रोक लगाने के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं. अब यात्रियों को निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क देना होगा. परिवहन निगम का कहना है कि इससे राजस्व की चोरी रुकेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी.