लेटेस्ट न्यूज़

पति के साथ केदारनाथ से आते हुए अचानक गायब होने वाली प्रज्ञा सिंह का इमोशनल वीडियो आया सामने, क्या-क्या हुआ उनके साथ

Pragya Singh Emotional Video: केदारनाथ से लौटते समय ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह बिहार के बेगुसराय में सुरक्षित मिलीं. पति से नाराजगी के कारण खुद ट्रेन छोड़ने वाली प्रज्ञा का परिवार से मिलन का भावुक वीडियो वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

Pragya Singh Emotional Video
Pragya Singh Emotional Video
social share
google news

Pragya Singh Emotional Video: उत्तराखंड में केदारनाथ के दर्शन कर लौट रही नवविवाहिता प्रज्ञा सिंह के लापता होने की गुत्थी सुलझ गई है. जिस प्रज्ञा की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी थीं उन्हें 11 मई को बिहार के बेगुसराय से बरामद कर लिया गया है. लक्सर कोतवाली में अपने परिवार से मिलते समय प्रज्ञा का एक इमोशनल वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं.पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि प्रज्ञा किसी साजिश का शिकार नहीं हुई थीं. वह अपने पति से नाराज होकर खुद ही ट्रेन से उतर गई थीं.