Sultanpur Lal Peda Recipe: घर पर ट्राई करें सुल्तानपुर का फेमस लाल पेड़ा, एक बार खाने वाले कभी नहीं भूलेंगे इसका स्वाद
Sultanpur Lal Peda Recipe : सुल्तानपुर का लाल पेड़ा सिर्फ मिठाई नहीं, बल्कि यूपी के देसी स्वाद की पहचान है. धीमी आंच पर घंटों भुना मावा, देसी घी की खुशबू और मुंह में घुल जाने वाला स्वाद इसे खास बनाता है. अब बाजार जैसा लाल पेड़ा घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है.
ADVERTISEMENT

LAL PEDA NEWS
Sultanpur Lal Peda Recipe: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का लाल पेड़ा अपनी खास मिठास और अनोखे स्वाद के लिए दूर दूर तक मशहूर है. जिले में आने वाले लोग इस मिठाई का स्वाद लेना नहीं भूलते. देसी मावा, धीमी आंच पर लंबी भुनाई और खास तरीके से तैयार होने वाला यह पेड़ा हर किसी की पहली पसंद बन चुका है. यूपी Tak की 'One District One Cuisine' सीरीज में आज हम आपको बताएंगे कि घर पर कैसे स्वादिष्ट लाल पेड़ा तैयार किया जा सकता है. कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप भी बाजार जैसा लाल पेड़ा घर में बना सकते हैं.