कैसे पकड़े गए CM शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या करने वाले शूटर्स, सामने आई इनकी पूरी डिटेल
पश्चिम बंगाल के सीएम के पी चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोपितों को संयुक्त पुलिस ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया. तकनीकी जांच और फुटेज की मदद से पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट और क्लोन कार के जाल को भी उजागर किया. मुख्य आरोपी बलिया का पूर्व क्रिमिनल रिकॉर्ड है.
ADVERTISEMENT
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए (PA) चंद्रनाथ रथ की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए कोलकाता और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसमें मुख्य आरोपी राज सिंह उर्फ चंदन को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया. 6 मई की रात हुई इस वारदात ने पूरे प्रशासन को हिला दिया था. लेकिन शातिर शूटरों की एक डिजिटल गलती ने उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.