दारोगा भर्ती रिजल्ट के बाद बड़ा एक्शन, UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने राधा पासवान पर दर्ज किया मुकदमा
ADVERTISEMENT
UP Police recruitment: यूपी पुलिस दरोगा भर्ती 2025 के परिणाम पर सोशल मीडिया विवाद हुआ. उच्च कटऑफ और भ्रामक पोस्ट पर भर्ती बोर्ड ने मुकदमा दर्ज किया. अभ्यर्थी स्कोर कार्ड की मांग कर रहे हैं.
UP Police recruitment: यूपी पुलिस उप निरीक्षक (दरोगा) सीधी भर्ती 2025 का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था. रिजल्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर कटऑफ को लेकर कई तरह की चर्चाएं और दावे वायरल होने लगे. इसी बीच एक यूजर राधा पासवान द्वारा भ्रामक जानकारी पोस्ट किए जाने के बाद मामला गंभीर हो गया. भर्ती बोर्ड ने इस पोस्ट को संज्ञान में लेते हुए हुसैनगंज थाने में धारा 221, 292, 319-2, 353/1B और 66 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है. बोर्ड ने स्पष्ट कहा है कि भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
