लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 28 जून को इन जिलों में होगी राहत की बारिश, IMD ने बताया फिर कैसा हो जाएगा मौसम

UP Weather Update: 28 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. उमस और चिलचिलाती गर्मी से बेहाल लोगों को जहां एक तरफ राहत मिली है. वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने सूबे के कई हिस्सों के लिए एक डराने वाली चेतावनी जारी की है. 28 जून को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी मेघगर्जन और आसमानी बिजली गिरने की प्रबल आशंका जताई गई है.