Raebareli News: बंद मकानों पर रखते थे नजर, तांबा उड़ाकर बेचते थे दुकानदार को, रायबरेली में गैंग गिरफ्तार
Raebareli Crime News: रायबरेली की मिलएरिया पुलिस ने बंद और निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. दो आरोपियों, चोरी का माल खरीदने वाले एक दुकानदार और एक किशोर को पकड़ा गया. पुलिस ने भारी मात्रा में तांबा, तार और ई-रिक्शा बरामद किया है.
ADVERTISEMENT

बंद मकानों पर रखते थे नजर, तांबा उड़ाकर बेचते थे दुकानदार को; रायबरेली में गैंग गिरफ्तार
Raebareli News: मिलएरिया पुलिस ने निर्माणाधीन मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिरों, माल खरीदने वाले एक दुकानदार और एक किशोर को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी किया गया कॉपर पाइप, तांबे का तार और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद हुआ है.