राम मंदिर मामले में गिरफ्तारी और FIR की खबरों के बीच क्या बोल गए इकबाल अंसारी?
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और आभूषणों की कथित चोरी का मामला लगातार सुर्खियों में है. आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के बीच बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी ने जांच एजेंसियों पर भरोसा जताया है.
Ram Mandir Theft Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और आभूषणों की कथित चोरी का मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस प्रकरण ने धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. आरोपों और गिरफ्तारियों के बीच बाबरी मस्जिद मामले के पक्षकार इकबाल अंसारी ने जांच एजेंसियों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और चोरी गई रकम व सामान भी बरामद किया जाएगा. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.