लेटेस्ट न्यूज़

'200 चांदी की शिलाओं की चोरी का दावा गलत...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद में सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने उठाए सवाल; SIT जांच की मांग दोहराई

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद में अशोक अंशवानी ने राजू मनवानी के दावों पर सवाल उठाते हुए एसआईटी जांच की मांग की. साथ ही चंदे का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की भी बात कही.

ADVERTISEMENT

Raju Manwani And Ashok Anshwani (File Photo)
Raju Manwani And Ashok Anshwani (File Photo)
social share
google news

Ayodhya Ram Mandir Donation News: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा और चांदी की शिलाओं की चोरी को लेकर चल रहे विवाद में एक नया बयान सामने आया है. सिंधी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अंशवानी ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने दावा करने वाले राजू मनवानी पर भी सवाल उठाए और कहा कि पूरे मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए एसआईटी से जांच कराई जानी चाहिए. साथ ही उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की भी बात कही.