'गरीब, पिछड़ों और दलितों को न्याय नहीं, एनकाउंटर मिल रहा', जौनपुर में आजाद बिंद के परिवार से मिलने जा रहे मुकेश सहनी को पुलिस ने रोका तो उन्होंने ये कहा
बिहार के पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को जौनपुर में आजाद बिंद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय यूपी पुलिस ने रास्ते में रोक दिया. इसके बाद उन्होंने योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया.
ADVERTISEMENT

Vikassheel Insaan Party founder Mukesh Sahni
बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. जौनपुर के बहुचर्चित आजाद बिंद हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे 'सन ऑफ मल्लाह' मुकेश सहनी को यूपी पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से करीब 150 किलोमीटर पहले ही रास्ते में रोक दिया. पुलिस द्वारा रोके जाने पर मुकेश सहनी का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने योगी सरकार पर लोकतांत्रिक व संवैधानिक अधिकारों के हनन का सीधा आरोप लगा दिया. सहनी ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि प्रशासन ने उन्हें इस तरह घेरा जैसे वो कोई आतंकवादी या अपराधी हों.