लेटेस्ट न्यूज़

'PDA का नारा 2027 में नहीं चलेगा...', घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय का बड़ा दावा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बताई ये रणनीति

ADVERTISEMENT

Atul Rai: उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अतुल राय एक बार फिर से अपनी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं. अतुल राय ने स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे.

social share
google news

Atul Rai: उत्तर प्रदेश की घोसी लोकसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अतुल राय एक बार फिर से अपनी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चा में हैं. आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया है. अतुल राय ने स्पष्ट कर दिया है कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि उनके परिवार का कोई भी सदस्य चुनावी मैदान में उतर सकता है. उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्य 2029 का लोकसभा चुनाव है, जिसमें वह एक बार फिर घोसी से चुनावी मैदान में होंगे.