लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली-फतेहपुर के लोगों को बड़ी राहत, दो साल बाद गेंगासों गंगा पुल पर शुरू हुआ आवागमन

Raebareli Local News: रायबरेली और फतेहपुर को जोड़ने वाला गेंगासों गंगा पुल दो साल बाद हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है. पुल की मरम्मत पूरी होने से लोगों का लंबा इंतजार खत्म हुआ. प्रशासन ने 10 से 15 जुलाई तक भारी वाहनों का संचालन भी शुरू करने की तैयारी की है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली-फतेहपुर के लोगों को बड़ी राहत, दो साल बाद गेंगासों गंगा पुल पर शुरू हुआ आवागमन
रायबरेली-फतेहपुर के लोगों को बड़ी राहत, दो साल बाद गेंगासों गंगा पुल पर शुरू हुआ आवागमन
social share
google news

Raebareli News: रायबरेली और फतेहपुर जनपद की लाइफलाइन कहे जाने वाले गेंगासों गंगा पुल से आखिरकार दो साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. पुल का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद आज से इसे हल्के वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है. इससे दोनों जिलों के बीच सफर करने वाले राहगीरों और स्थानीय लोगों ने बड़ी राहत की सांस ली है. जिला प्रशासन के मुताबिक, आगामी 10 से 15 जुलाई के बीच इस मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन भी पूरी तरह बहाल कर दिया जाएगा.