लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में टिन्नू यादव के हॉस्टल से मिला 2000000 रुपये कैश… चढ़ावा चोरी कांड में हुई सबसे बड़ी रिकवरी

Ram Mandir Update: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने मास्टरमाइंड टिन्नू यादव के हॉस्टल से 20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और सिंडिकेट के अन्य कनेक्शन की जांच तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Cash Recovery from Tinnu Hostel
Cash Recovery from Tinnu Hostel
social share
google news

Ram Mandir Update: अयोध्या के राम मंदिर में करोड़ो भक्तों की आस्था के चढ़ावे पर हाथ साफ करने वाले सिंडिकेट को लेकर इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस की तफ्तीश में इस महाचोरी का वो सिरा हाथ लगा है जिसने जांच अधिकारियों के भी होश उड़ा दिए हैं. राम मंदिर के व्यवस्थापक और इस पूरे खेल के मास्टरमाइंड माने जा रहे रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के ठिकाने से पुलिस ने लाख-दो लाख नहीं बल्कि पूरे 20 लाख रुपये कैश बरामद किए हैं. पुलिस जब टिन्नू यादव को गिरफ्तार करने के बाद उसके हॉस्टल लेकर पहुंची तो वहां के दो कमरों की तलाशी के दौरान नोटों की गड्डियां बरामद हुईं.