Mathura News: मथुरा में कल से पल्स पोलियो अभियान शुरू, 5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार
Mathura Health News: मथुरा में 28 जून से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा. जिले के करीब 5 लाख बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जाएगी. स्वास्थ्य विभाग ने 1317 बूथों और घर-घर अभियान की तैयारियां पूरी कर ली हैं तथा अभिभावकों से बच्चों को बूथ तक लाने की अपील की है.
ADVERTISEMENT

मथुरा में कल से पल्स पोलियो अभियान शुरू, 5 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक दो बूंद, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार
Mathura News: पोलियो मुक्त भविष्य की दिशा में मथुरा जनपद ने कमर कस ली है. रविवार 28 जून से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के लगभग 5 लाख बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई जाएगी. अभियान से पहले शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से भव्य जनजागरूकता रैली निकाली गई, जिसे राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.