Chandauli News: भूमि विवाद और फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, समाधान दिवस पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Chandauli Crime News: चंदौली में समाधान दिवस के दौरान एक पीड़ित ने कथित फर्जी रजिस्ट्री और भुगतान न मिलने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की. पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई, सुरक्षा और बकाया राशि दिलाने की मांग की. पुलिस और राजस्व विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

भूमि विवाद और फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, समाधान दिवस पर पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Chandauli News: शनिवार को मुगलसराय कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पथरा वार्ड निवासी मो. जाफर अंसारी उर्फ जाफर अली ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कथित भूमाफिया शालिग्राम तिवारी एवं उनकी फर्म शुभम इंटरप्राइजेज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. शिकायतकर्ता का आरोप है कि विपक्षी ने तीन बिस्वा भूमि का एग्रीमेंट कराया, लेकिन छल-कपट और कथित जालसाजी के जरिए सात बिस्वा भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली.