'मेरे भाई को फंसाया जा रहा है...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा की बहन ने तोड़ी चुप्पी, बताया सबकुछ!
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार अनुकल्प मिश्रा के 40 लाख के मकान को लेकर नई जानकारी सामने आई. परिवार ने आरोपों को नकारते हुए अपना पक्ष रखा.
ADVERTISEMENT

Anukalp Mishra Ayodhya Case
Anukalp Mishra Ayodhya Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच के बीच गिरफ्तार आरोपियों से जुड़ी नई जानकारियां सामने आ रही हैं. मुख्य आरोपियों में शामिल अनुकल्प मिश्रा को लेकर दावा किया जा रहा है कि उसने करीब दो वर्ष पहले अयोध्या के कौशलपुरी इलाके में लगभग 40 लाख रुपये का नया मकान खरीदा था. इसी सिलसिले में हमारी टीम उसके घर पहुंची, लेकिन घर का दरवाजा नहीं खोला गया. हालांकि, घर के अंदर से आरोपी की बहन ने बातचीत करते हुए परिवार का पक्ष सामने रखा और आरोपों को सिरे से खारिज किया.