कोई लेना देना नहीं और उनकी संपत्ति सिर्फ... राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में घिरे चंपत राय के भाई सुनील बंसल ने जो बताया वो सुन हिल जाएंगे
Sunil Bansal on Champat Rai: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर चंपत राय के भाई सुनील बंसल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे साजिश बताया, विपक्ष को खुली चुनौती दी और चंपत राय की सादगी, संपत्ति व इस्तीफे की खबरों पर भी अपनी बात रखी.
ADVERTISEMENT

Sunil Bansal on Champat Rai
Sunil Bansal on Champat Rai: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर सियासी भूचाल मचा हुआ है. विपक्ष के तीखे हमलों और लगातार उठ रहे सवालों के बीच अब राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के भाई सुनील बंसल का बड़ा बयान सामने आया है. बिजनौर के पुश्तैनी घर में हमारे सहयोगी संजीव शर्मा से बातचीत के दौरान सुनील बंसल अपने भाई के बचाव में जमकर बरसे. उन्होंने चंपत राय की सादगी, परिवार से दूरी और उनकी संपत्ति को लेकर कई बड़े खुलासे किए. भाई सुनील का सीधा आरोप है कि यह चंपत राय को गद्दी से हटाने की एक सोची-समझी साजिश है जिसमें कुछ अपनों ने ही उनके साथ विश्वासघात किया है. इसके साथ ही उन्होंने विपक्षी नेताओं को चंपत राय की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की खुली चुनौती भी दे डाली है.