लेटेस्ट न्यूज़

एक वॉट्सएप कॉल और लुट गए करोड़ों... गाजियाबाद में रिटायर्ड बैंक मैनेजर कैसे हुए साइबर ठगी का शिकार! जानकर रह जाएंगे दंग

Ghaziabad Cyber Fraud: गाजियाबाद में 84 साल के एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी के साथ करीब 2.20 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई है. ठगों ने वॉट्सएप पर वीडियो कॉल के जरिए दोनों बुजुर्ग दंपती को डिजिटल अरेस्ट किया था. आरोपियों ने 12 दिनों तक वॉट्सएप कॉल के जरिए पहले पुलिस फिर ईडी अधिकारी और आखिर में अदालत लगाकर इस लूट को अंजाम दिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ghaziabad Cyber Fraud: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साइबर ठगों ने 84 साल के रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी को अपना शिकार बनाया है. जालसाजों ने इस बुजुर्ग दंपती को 12 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा था. इस दौरान उन्हें डरा-धमकाकर करीब 2.20 करोड़ रुपये की ठगी की गई. आरोपियों ने वीडियो कॉल पर फर्जी अदालत लगाई थी, जिसमें उन्होंने खुद को पुलिस, ईडी अधिकारी और जज बताकर रोज चार से आठ घंटो तक पूछताछ की थी. डर के मारे बुजुर्ग ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी ठगों को ट्रांसफर कर दी. यही नहीं, उन्होंने करीब 70 लाख रुपये उधार लेकर भी ठगों को दे दिए हैं.