Gonda News: गोण्डा में 709 दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का तोहफा, केंद्रीय मंत्री ने बांटे 1030 सहायक उपकरण
Gonda Divyang Assistance: गोण्डा में एडीआईपी योजना के तहत आयोजित शिविर में 709 दिव्यांगजनों को 1030 निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए. केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और छूटे लोगों को अगले शिविर में शामिल करने के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

गोण्डा में 709 दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का तोहफा, केंद्रीय मंत्री ने बांटे 1030 सहायक उपकरण
Gonda News: स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शनिवार को भारत सरकार की एडीआईपी योजना के तहत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 709 दिव्यांगजनों को 1030 निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए. कार्यक्रम की अध्यक्षता गोण्डा के सांसद एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने की.