Mirzapur News: मड़िहान तहसील में JSP और सरदार सेना का प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर SDM को सौंपे ज्ञापन
Mirzapur Protest News: मिर्जापुर की मड़िहान तहसील में जनहित संकल्प पार्टी और सरदार सेना ने अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग की. संगठनों ने महिलाओं की भागीदारी, रोजगार, शिक्षा, किसानों, बिजली, आवास और पेयजल समेत कई मुद्दों पर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपील की.
ADVERTISEMENT

मड़िहान तहसील में JSP और सरदार सेना का प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर SDM को सौंपे ज्ञापन
Mirzapur News: जनहित संकल्प पार्टी (JSP) और सरदार सेना ने मड़िहान तहसील पहुंचकर क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से अलग-अलग ज्ञापन सौंपे. दोनों संगठनों ने जनता की मूलभूत समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की अपील की.