लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर-कौशांबी हाईवे पर रातों-रात बंद हुए ये 27 रास्ते, NHAI का बड़ा एक्शन

NHAI: राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए NHAI की पीआईयू कानपुर ने बड़ा अभियान चलाते हुए कौशांबी जिले में NH-19 पर बने 27 अवैध कटों को स्थायी रूप से बंद कर दिया है. NHAI दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यह कर्रवाई आगे भी करती रहेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

NHAI: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पीआईयू कानपुर टीम राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अवैध कटों को बंद करने का एक बड़ा अभियान चलाया जा रहा है. जून के महीने में पीआईयू कानपुर ने कौशांबी जिले के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के कानपुर-चकेरी खंड पर बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के तहत टीम ने अब तक 27 अवैध कटों को स्थायी रूप से बंद कर दिया है.