लेटेस्ट न्यूज़

SIT की रिपोर्ट के बाद हलचल तेज... राम मंदिर ट्रस्ट के इन दो पदाधिकारियों ने अचानक छोड़ा पद, मचा हड़कंप!

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं. तो वहीं SIT की रिपोर्ट के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस मामले में वाराणसी के बाहुबली नेता और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने चंपत राय के इस्तीफे को नैतिकता के आधार पर सही ठहराया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या के कथित राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कई बड़े नामों के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हो गई हैं. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सवाल उठा रहा है. इसी बीच वाराणसी के बाहुबली नेता और पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने चंपत राय के इस्तीफे को नैतिकता के आधार पर उठाया गया एक अच्छा कदम बताया है.