मऊ में पुलिस से भिड़ गए पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत, सपा सांसद राजीव राय ने भी दे डाली 'वर्दी उतरवाने' की धमकी
Sujit Singh Police Clash: मऊ में ट्रेन उद्घाटन के दौरान भारी हंगामा. पूर्व विधायक के बेटे सुजीत सिंह और पुलिस में तीखी झड़प के बाद सपा सांसद राजीव राय भड़के. सीओ को 'वर्दी उतारने' की दी चुनौती. मंच पर कब्जे को लेकर मची सियासी रार.
ADVERTISEMENT

massive uproar erupted during the train inauguration
Sujit Singh Police Clash: मऊ जिले के दोहरीघाट रेलवे स्टेशन पर आयोजित मेमो ट्रेन उद्घाटन कार्यक्रम में उस समय भारी बवाल हो गया जब घोसी से पूर्व विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह और पुलिसकर्मियों के बीच मंच पर जाने को लेकर तू-तू मैं-मैं और धक्का-मुक्की शुरू हो गई. मामला इतना गरमा गया कि मंच पर बैठे सपा सांसद राजीव राय को हस्तक्षेप करना पड़ा. उन्होंने मौके पर मौजूद सीओ को जमकर फटकार लगाई और वर्दी उतारकर राजनीति करने तक की चेतावनी दे डाली. इस सियासी ड्रामे ने उद्घाटन के उत्साह को हंगामे में बदल दिया.