लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस पर पथराव, सरकारी गाड़ी के तोड़े शीशे, भारी फोर्स तैनात

Ballia News: बलिया में आरोपी को छुड़ाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का पथराव. नगपुरा गांव में आरोपी को भीड़ से बचाने के दौरान आक्रोशित लोगों ने सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़े.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
google news

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से पुलिस पर हमले की एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. चितबड़ा गांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव में एक आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर ले जा रही पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया. इस हमले में पुलिस की सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है और कुछ पुलिसकर्मियों को मामूली चोटे आई हैं.