Mathura Road Accident: बीमार बहन को देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर
Road Accident Mathura: बीमार बहन का हाल जानने आगरा जा रही 28 वर्षीय रेखा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. आगरा-मथुरा हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Agra–Mathura Highway
Road Accident Mathura: बड़ी बहन को अस्पताल में देखने जा रही महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. हादसा आगरा-मथुरा हाईवे पर रैपुरा जाट अंडरपास के पास हुआ. मृतका रेखा देवी उम्र 28 वर्ष पत्नी राजदीप, निवासी आजाद नगर थाना लाइन पार, फिरोजाबाद की रहने वाली थी. राजदीप परिवार सहित दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है.