CRPF Constable Recruitment 2026: 9195 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई, मिलेगी 69100 रुपये तक सैलरी
CRPF ने कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के 9195 पदों पर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है. 10वीं पास उम्मीदवार 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पूरी चयन प्रक्रिया और सैलरी की जानकारी यहाँ पढ़ें.
ADVERTISEMENT

Government Job
Central Reserve Police Force ने साल 2026 के लिए कांसटेबल (टेक्निकल, ट्रेड्समैन एवं पायनियर विंग) भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9195 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई 2026 निर्धारित की गई है. 10वीं पास और आईटीआई योग्य उम्मीदवार देशभर से आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को पूरे भारत में नियुक्ति दी जाएगी और उन्हें पे लेवल-3 के तहत ₹21700 से ₹69100 तक वेतन मिलेगा.