लेटेस्ट न्यूज़

Ballia murder case: चंद रुपये के लिए बेटे का कत्ल, 4 साल बाद बंगाल मर्डर केस से जुड़े तार, न्याय के लिए बिलख उठा बूढ़ा पिता और पूरा परिवार

Ballia Son Murder Case: बलिया में चार साल पहले बकाया पैसों के लिए अजीत की सरेराह हत्या कर दी गई. अब मुख्य आरोपी राज सिंह का नाम बंगाल के हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में आने से हड़कंप मचा है. न्याय के लिए भटकते बेबस पिता ने सीएम योगी से आरोपी को फांसी दिलाने की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

 Ballia Crime News
Ballia Crime News
social share
google news

Ballia Son Murder Case: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक ऐसी दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है जो सिस्टम और समाज की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है. यहां एक पिता पिछले 4 साल से अपनी आंखों में इंसाफ के आंसू लिए भटक रहा है. मामला महज़ 7500 रुपये के बकाया पैसों के लिए हुई एक बेरहम हत्या का है, जिसके तार अब बंगाल के एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस से जुड़ते दिख रहा है.