NEET UG 2026: एग्जाम भी दोबारा और पैसे भी वापस! NTA खुद उठाएगा करोड़ों का खर्च, छात्रों को मिलेगी पूरी फीस रिफंड
NEET UG 2026 Fee Refund: नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद NTA ने लिया बड़ा फैसला. छात्रों की पुरानी फीस होगी रिफंड और दोबारा परीक्षा का खर्च भी NTA अपने पास से भरेगा.
ADVERTISEMENT

NEET UG 2026 Fee Refund
NEET UG 2026 Fee Refund: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने छात्रों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है. धांधली के आरोपों के बाद 3 मई को हुई परीक्षा को रद्द तो किया ही गया है, साथ ही अब सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि इस दोबारा होने वाली परीक्षा (Re-exam) का आर्थिक भार छात्रों पर बिल्कुल नहीं पड़ेगा.