PCS ज्याति मोर्य के पति आलोक पर हुआ जानलेवा हमला! बोले- किसी ने 5-10 हजार देकर बदमाश भेजे
Alok Maurya Attack Prayagraj: प्रयागराज में ADM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य पर अज्ञात बदमाशों ने किया हमला. आलोक ने सोशल मीडिया लोकप्रियता को बताया हमले की वजह. पुलिस कर रही है जांच.
ADVERTISEMENT

Alok and Jyoti Maurya
Alok Maurya Attack Prayagraj: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित पीसीएस अधिकारी ADM ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. प्रयागराज से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां आलोक मौर्य ने खुद पर जानलेवा हमला होने का दावा किया है. आलोक का कहना है कि रात के अंधेरे में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और उन पर आत्मघाती हमला करने की कोशिश की. आलोक के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई जब वे रात को खाना खाने के बाद टहल रहे थे. इस हमले के बाद आलोक मौर्य ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.