Fatehpur News: फतेहपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली तीन गिरफ्तार
Fatehpur Police Encounter: फतेहपुर के चांदपुर क्षेत्र में पुलिस और कथित चोरी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपियों से अवैध हथियार और दो मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है. मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है.
ADVERTISEMENT

फतेहपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली तीन गिरफ्तार
Fatehpur Police Encounter: जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र में बुधवार तड़के मदरी नहर पुलिया के पास पुलिस और कथित शातिर चोरों के गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जिले के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों में वांछित हैं.
