UP Weather Update: यूपी में 13 मई को बरसेंगे मेघ... मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट
UP Weather Update: UP में भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर. मौसम विभाग ने 13 मई को पूर्वांचल और तराई के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 60 किमी की रफ्तार से आंधी और बारिश की संभावना है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच राहत की बड़ी खबर सामने आई है. मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वांचल और तराई के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 13 मई को प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. चिलचिलाती धूप की जगह अब बादलों की गर्जना और धूलभरी आंधी के साथ हल्की बारिश लोगों को गर्मी से बड़ी राहत दिलाएगी.