UGC नियमों पर बवाल के बीच बृजभूषण के सांसद बेटे करण भूषण बोले- मैं जिस कमेटी में उसने नहीं बनाए ये नियम, यूजीसी करे सुधार
UP News: बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे करण भूषण को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि वह उस समिति का हिस्सा थे, जिसने ये नियम बनाए हैं. अब इसको लेकर खुद करण भूषण का बयान सामने आया है.
ADVERTISEMENT

up news
UP News: यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सामान्य वर्ग ने मोर्चा खोल दिया है. भाजपा के नेता भी अब इन नियमों का विरोध करने लगे हैं. इसी बीच भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के सांसद बेटे करण भूषण को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि वह उस समिति का हिस्सा थे, जिसने ये नियम बनाए हैं. दरअसल बृजभूषण शरण सिंह के बड़े बेटे और यूपी के विधायक प्रतीक भूषण ने इन नियमों का सोशल मीडिया पर विरोध किया था. तब सवाल उठा था कि क्या इन नियमों को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के बेटों में 2 फाड़ हो गए हैं?