प्लेन क्रैश में अजित पवार संग जान गंवाने वाली जौनपुर की पिंकी माली और उनके परिवार की पूरी कहानी अब पता चली
UP News: अजित पवार विमान हादसे में जान गंवाने वालीं पिंकी माली और उनके पिता शिवकुमार माली के संघर्ष की दास्तां. 1989 में एक चूक से गई थी पिता की नौकरी, फिर टैक्सी चलाकर बेटी को बनाया फ्लाइट अटेंडेंट. जानिए इस भावुक कहानी के बारे में.
ADVERTISEMENT

Photo: Priyanka Mali With Ajit Pawar
महाराष्ट्र में हुए दर्दनाक विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ जान गंवाने वाली पिंकी माली के परिवार की कहानी संघर्ष की मिसाल है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले पिंकी माली के पिता शिवकुमार माली कभी दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री के विमान की सेवा में तैनात थे. लेकिन एक छोटी सी चूक ने उनकी जिंदगी बदल दी थी. शिवकुमार माली साल 1989 में दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर ड्राई क्लीनर के तौर पर कार्यरत थे. उस समय वीपी सिंह प्रधानमंत्री थे. शिवकुमार बताते हैं कि उनसे एक मामूली सी गलती हुई थी, जिसके कारण उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ा था.