लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 29 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में 29 जनवरी को कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है. पश्चिमी विक्षोभ और बारिश के दौर के बाद अब प्रदेश के कई हिस्से सफेद चादर की चपेट में आने वाले हैं. मौसम विभाग ने कल यानी 29 जनवरी के लिए कड़ा अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि राज्य के कई जिलों में विजिबिलिटी बेहद कम रह सकती है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तराई बेल्ट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में नमी की अधिकता के कारण घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.