Gonda Crime News: गोण्डा में पुरानी रंजिश में खूनी हमला, लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार, 2 आरोपी गिरफ्तार
Gonda News: गोण्डा के छपिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई दो अलग-अलग हमले की घटनाओं में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एक युवक पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला किया गया, जबकि दूसरे पर धारदार हथियार से वार हुआ। दोनों आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया है.
ADVERTISEMENT

Gonda Chhapia police arrest accused in old rivalry attack case
Gonda News: थाना छपिया क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुई दो अलग-अलग जानलेवा हमले की घटनाओं में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छपिया पुलिस ने आरोपी विक्रान्त शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला और विकास पाण्डेय को उनके घरों से गिरफ्तार किया.