लखनऊ के आशिक मिजाज प्रोफेसर परमीत सिंह का खुला पूरा काला चिट्ठा, छात्राओं को एक्स्ट्रा क्लास और पेपर आउट का लालच देकर रच रहा था बड़ा खेल!
Lucknow University News: लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में अब पुलिस जांच तेज हो गई है. पुलिस आरोपी प्रोफेसर के मोबाइल, लैपटॉप, कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Lucknow University Parmeet Singh Case: लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में अब पुलिस जांच तेज हो गई है. पुलिस आरोपी प्रोफेसर के मोबाइल, लैपटॉप, कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि आरोपी का संपर्क अन्य छात्राओं से भी हो सकता है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इसी तरीके से और छात्राओं को भी अपने जाल में फंसाने की कोशिश की गई थी. यह मामला उस समय सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो वायरल हुआ. दावा किया गया कि यह बातचीत विश्वविद्यालय की एक छात्रा और प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह के बीच की है. वायरल ऑडियो में प्रोफेसर छात्रा से कथित तौर पर निजी तरीके से डार्लिंग कहकर बात करता सुनाई देता है और परीक्षा का पेपर आउट कराने जैसी बातें करता है.