लेटेस्ट न्यूज़

अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में जौनपुर की पिंकी माली की भी मौत, लड़की ने परिवार से की थी ये आखिरी बात!

UP News:महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बारामती में हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन. हादसे में यूपी के जौनपुर की रहने वाली फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत. जानें परिजनों से क्या हुई थी पिंकी की आखिरी बात और कैसे हुआ यह भीषण हादसा.

ADVERTISEMENT

UP News
UP News
social share
Google CTA

UP News: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार सुबह हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत हो गई. यह घटना महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के नजदीक घटी. विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे. इस हादसे में अजित पवार के साथ फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी मौत हुई है. पिंकी माली मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं. इस बीच पता चला कि पिंकी माली के उनके परजनों से क्या आखिरी बात हुई थी?