UPTak Baithak Logo

UP Weather Update:यूपी के लखनऊ और अयोध्या में ठंड बढ़ाने वाली बारिश, 50km की रफ्तार वाली हवाओं से तापमान में होगी गिरावट

UP Weather Update:मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. बुधवार सुबह लखनऊ और अयोध्या में कहीं-कहीं तेज बारिश हुई है.बारिश के कारण शहर में सुबह को काफी ठंड हो गई.तेज हवाओं के साथ बारिश जैसी स्थिति लगातार बनी हुई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अब आसमानी आफत का अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी को राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है. इस बदलाव के कारण कई जिलों में बारिश होगी. बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में बड़ा उलटफेर होने वाला है. मौसम के बदले मिजाज के कारण अगले 48 घंटों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अचानक 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी.