पवन सिंह और मोनालिसा के बीच भी था अफेयर? भोजपुरी एक्ट्रेस ने पावरस्टार के लव लाइफ को लेकर किए कई खुलासे
Monalisa on Pawan Singh:भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पवन सिंह के अफेयर्स और सेट पर होने वाले झगड़ों का किया खुलासा. बोलीं- अक्षरा सिंह के साथ रहते हुए भी पवन के थे कई रिश्ते. वैनिटी वैन में विवाद के कारण रुक जाती थी शूटिंग.
ADVERTISEMENT

Monalisa and pawan singh
Monalisa on Pawan Singh:भोजपुरी सिनेमा की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक रही पवन सिंह और मोनालिसा की केमिस्ट्री आज भी फैंस के बीच लोकप्रिय है. लेकिन इस ऑन-स्क्रीन रोमांस के पीछे की असलियत कुछ और ही थी. मोनालिसा ने खुलासा किया है कि जब उनका नाम पवन सिंह के साथ जोड़ा जा रहा था तब पवन सिंह पहले से ही कई अन्य रिश्तों में थे. मोनालिसा के अनुसार सेट पर पवन सिंह के अफेयर्स की वजह से अक्सर तनाव का माहौल रहता था और कई बार तो झगड़ों की वजह से शूटिंग तक रोकनी पड़ती थी.