लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ के शिवा शर्मा केस में पुलिस पर गिरी गाज, इंस्पेक्टर विक्रम के बाद हटाए गए DCP विक्रांत वीर

Shiva Sharma Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए कारोबारी शिवा शर्मा की मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है. पुलिस अभी तक इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पकड़ नहीं पाई है. अब इस मामले में आला पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरना शुरू हो गई है. इस केस में डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर को उनके पद से हटा दिया गया है

ADVERTISEMENT

लखनऊ में कैफे संचालक शिवा की संदिग्ध मौत
लखनऊ में कैफे संचालक शिवा की संदिग्ध मौत
social share
Google CTA

Shiva Sharma Murder Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए कारोबारी शिवा शर्मा की मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है. पुलिस अभी तक इस हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पकड़ नहीं पाई है. तो वहीं श्रद्धा ने बीते दिन 18 अक्टूबर को मीडिया से बातचीत करते हुए खुदको बेकसूर बताया है और पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. अब इस मामले में आला पुलिस अधिकारियों पर भी गाज गिरना शुरू हो गई है. इस केस में डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर को उनके पद से हटा दिया गया है और उन्हें डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है. इससे पहले हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को भी लाइन हाजिर किया जा चुका है. 

पुलिस अफसरों पर गिरी गाज

इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस अभी तक इस केस की मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ पाई है. अब इस केस से जुड़े से अधिकारियों पर भी गाज गिरना शुरू हो गई है. पहले हजरतगंज थाने के इंस्पेक्टर विक्रम सिंह को लाइन अटैच किया गया था. इसके बाद अब डीसीपी सेंट्रल जोन विक्रांत वीर को भी उनके पद से हटाकर सीधे डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है.

कैसे हुई थी शिवा की मौत?

कारोबारी शिवा शर्मा की 9 अक्टूबर को हजरतगंज इलाके के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. पुलिस ने शुरुआत में इस घटना को महज एक हादसा माना था. हालांकि शिवा के परिवार वालों ने उनकी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे और उससे जुड़े अन्य लोगों पर मारपीट करके हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया था.

हत्या का केस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट

शुरुआत में माना जा रहा था कि शिवा की मौत आत्महत्या के कारण हुई है. लेकिन जब इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो मामला पूरी तरह से पलट गया. रिपोर्ट में सामने आया कि शिवा की मौत से पहले उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें लगी थी. इसके बाद शिवा की मां ने इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करवाई. परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने हत्या के मामले का केस दर्ज करके जांच शुरू की है. 

फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

पुलिस ने इस मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और तनवीर अली उर्फ दानिश के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं. इन तीनों आरोपियों पर पुलिस की तरफ से 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. जिसे अब बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया है. पुलिस की कई टीमें फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है.

यह भी पढ़ें: 'वीडियो बनाने से सच नहीं बदलेगा...' श्रद्धा दुबे की सफाई पर छलका मां का दर्द, बोली- कोर्ट से मिलेगा न्याय