UPTak Baithak Logo

CM योगी के लिए रो रोकर इस्तीफा देने वाले डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह का चुनावी पोस्टर बाहर निकला! इस सीट से चाहते थे टिकट

GST Officer Political Ambitions: सामने आई जानकारी के अनुसाार साल 2022 में जब प्रशांत सिंह जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर थे तब उन्होंने अपने गृह जनपद मऊ से विधानसभा टिकट की दावेदारी पेश की थी. इस दौरान मऊ में उनके समर्थन में पोस्टर भी लगाए गए थे.

ADVERTISEMENT

Prashant Singh Poster
Prashant Singh Poster
social share
Google CTA

GST Officer Political Ambitions: अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर (GST) प्रशांत कुमार सिंह ने मंगलवार को एक वीडियो में रोते हुए अपने पद से इस्तीफे की बात की थी. प्रशांत सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था जिसमें वे अपनी पत्नी के सामने रोते हुए कह रहे थे कि वे सीएम योगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सके. इस बीच यह खुलासा हुआ है कि प्रशांत सिंह साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुके हैं.