रिश्वत लेने के आरोप में फंसे IAS अभिषेक प्रकाश फिर चर्चा में, क्या है इनकी पूरी कहानी
IAS Abhishek Prakash Story: आईएएस अभिषेक प्रकाश की यूपी शासन में बहाली के बाद सचिव सामान्य प्रशासन बनाए गए. भ्रष्टाचार के आरोपों में एक साल के निलंबन के बाद मिली बड़ी राहत. जानें आईआईटी रुड़की से आईएएस टॉपर बनने और लव लाइफ से जुड़े विवादों की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
IAS Abhishek Prakash Story: भ्रष्टाचार के आरोपों से लेकर निजी जीवन के उतार-चढ़ाव तक आईएएस अभिषेक प्रकाश का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं रहा है. 'इन्वेस्ट यूपी' के सीईओ रहते हुए रिश्वत मांगने के आरोप में सस्पेंड किए गए अभिषेक प्रकाश को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से बड़ी राहत मिलने के बाद अब शासन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. सोमवार को उनके पदभार ग्रहण करने की संभावना है. आइए जानते हैं बिहार के एक साधारण परिवार से निकलकर यूपी के 'पावर कपल' बनने और फिर विवादों के भंवर में फंसने वाले इस अधिकारी की पूरी कहानी.