UGC के नए नियमों को लेकर मचे भारी बवाल के बीच जातिवाद पर आया सीएम योगी का ये रिएक्शन, जानें क्या कह दिया
UP News: UGC के नए नियमों का सवर्ण समाज जबरदस्त तरीके से विरोध कर रहा है. इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने जातिवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है.
ADVERTISEMENT

Yogi Adityanath
UP News: UGC के नए नियमों पर सवर्ण समाज के लोग देशभर में आंदोलन कर रहे हैं. सामान्य वर्ग नए नियमों को लेकर भाजपा का जबरदस्त विरोध कर रहा है और सड़कों पर उतर चुका है. इसी बीच अब जातिवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आय़ा है. सीएम योगी ने जातिवाद का नाम लेकर बड़ी बात की है. गोरखपुर में रेल उपरिगामी सेतु और 4 लेन मार्ग पर फ्लाईओवर के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा, जब भी विकास की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, ये परिवारवादी-जातिवादी ताकते फिर सिर उठाकर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश करेंगी.