UGC के नए नियमों पर बिग अपडेट, यूपी से गई सवर्ण आर्मी से मिले यूजीसी के चेयरमैन, 15 दिन में करेंगे ये काम!
UGC Rules 2026 Updates: सवर्ण आर्मी ने यूजीसी बिल विवाद को लेकर यूजीसी चेयरमैन से मुलाकात की है. ये मुलाकात करीब 15 मिनट तक हुई है. अब इसको लेकर बड़ी खबर सामने आ गई है.
ADVERTISEMENT

GC Bill latest update
UGC Rules Latest Updates: UGC के नए नियमों का सामान्य वर्ग के संगठन जबरदस्त तरीके से विरोध कर रहे हैं. इसी बीच अब इसको लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि नई दिल्ली स्थित यूजीसी ऑफिस में यूजीसी चेयरमैन ने सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों को बुलाकर उनसे मुलाकात की है. ये मुलाकात करीब 15 मिनट तक चली है. इस दौरान यूजीसी चेयरमैन ने सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों से कहा है कि उन्हें 15 दिनों का समय दिया जाए, जिससे वह केंद्र सरकार से इसको लेकर निवेदन कर सकें. इसी के साथ यूजीसी ने इस मामले को लेकर 15 दिनों का समय मांग लिया है.