UPTak Baithak Logo

UGC के नए नियमों पर सामान्य वर्ग का भारी विरोध, उधर इन 3 पॉइंट के साथ आया मायावती का पहला रिएक्शन

Mayawati Reaction on UGC: UGC के 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशंस 2026' को लेकर देशभर में छिड़े विवाद के बीच BSP प्रमुख मायावती ने कड़ा रुख अपनाया है. सामान्य वर्ग के विरोध के बीच मायावती ने 3 अहम बिंदुओं के जरिए अपनी बात रखी जिसमें उन्होंने इक्विटी कमेटी का विरोध करने वालों को जातिवादी मानसिकता वाला बताया.

ADVERTISEMENT

Mayawati reaction on UGC
Mayawati reaction on UGC
social share
Google CTA

Mayawati Reaction on UGC: देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव को खत्म करने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा लाए गए नए नियमों पर घमासान छिड़ गया है. जहां एक ओर उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में सामान्य वर्ग के छात्र इन नियमों को भेदभावपूर्ण बताकर विरोध कर रहे हैं, वहीं बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने इस मामले में एंट्री मारते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने न सिर्फ इन नियमों का बचाव किया है, बल्कि सरकार की कार्यशैली और जाति की राजनीति करने वाले कुछ नेताओं पर भी तीखा हमला बोला है.