UGC विवाद पर बृजभूषण अभी बोलने के लिए सोचेंगे लेकिन सांसद बेटे प्रतीक ने तो धागे ही खोल दिए! ये सब कह दिया
Brij Bhushan and Prateek on UGC: यूजीसी के नए नियमों पर जब पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से सवाल हुआ तो उन्होंने इसे कहा कि वो बिना पूरी जानकारी के कोई बयान नहीं देंगे. वहीं उनके बेटे और गोंडा के सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बिल को सामान्य वर्ग के खिलाफ एक साजिश करार दिया है.
ADVERTISEMENT

Brijbhushan Sharan singh and Prateek Bhushan
Brij Bhushan and Prateek on UGC: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के 'प्रमोशन ऑफ इक्विटी रेगुलेशंस 2026' ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है. यूजीसी के नए नियमों पर जब पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से सवाल हुआ तो उन्होंने इसे कहा कि वो बिना पूरी जानकारी के कोई बयान नहीं देंगे. वहीं उनके बेटे और गोंडा के सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर इस बिल को सामान्य वर्ग के खिलाफ एक साजिश करार दिया है. प्रतीक का तर्क है कि भारतीय समाज के एक वर्ग को 'ऐतिहासिक अपराधी'बनाकर वर्तमान में निशाना बनाया जा रहा है.