मोनालिसा और फरमान की शादी मर्जी या साजिश? लड़की के पिता के आंसुओं ने खड़े किए कई सवाल
Monalisa and Farman Khan Marriage: कुंभ फेम मोनालिसा और फरमान खान ने केरल में शादी की. पिता ने धोखे और जोरजबरी का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों के बयान अलग हैं.
ADVERTISEMENT
Monalisa and Farman Khan Marriage: कुंभ मेले से चर्चा में आई मोनालिसा और फरमान खान की शादी इस वक्त पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. दोनों ने केरल में जाकर शादी कर ली है और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे अपनी मर्जी का फैसला बताया है. फरमान खान का दावा है कि उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की है और इसमें कोई लव जिहाद नहीं है.