लेटेस्ट न्यूज़

मॉल जाकर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स छूते थे ये 5 पुलिसवाले, इनकी अश्लील हरकत पकड़ी गई तो फिर ये पता चला

UP latest news: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिसकर्मी शॉपिंग मॉल के अंदर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स सेक्शन में आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहा है.

ADVERTISEMENT

Lakhimpur Kheri News
Lakhimpur Kheri News
social share
google news

Lakhimpur Kheri Police Viral Case: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में एक पुलिसकर्मी शॉपिंग मॉल के अंदर महिलाओं के अंडरगारमेंट्स सेक्शन में आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहा है. वीडियो सामने आते ही लोगों में नाराजगी फैल गई और पुलिस की कार्यशैली पर भी कई सवाल खड़े होने लगे. जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो में पढ़ुआ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल नजर आ रहा है. वह मॉल में टंगे महिलाओं के अंडरगारमेंट्स को छूते हुए और मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहा है. यह पूरी घटना किसी व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर ली, जो अब इंटरनेट पर तेजी से फैल रही है. वीडियो देखने के बाद लोग इसे बेहद शर्मनाक बता रहे हैं. खासकर एक वर्दीधारी पुलिसकर्मी से इस तरह की हरकत की उम्मीद नहीं की जाती, जिससे मामला और गंभीर हो गया.