लेटेस्ट न्यूज़

'मुसलमान अब अखिलेश से ऊब चुका है'... राहुल गांधी के यूपी दौरे के बीच कांग्रेसी नेता का सपा पर बड़ा हमला

यूपी की सियासत में बड़ा धमाका: कांग्रेस नेता सैयद मसनून ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 'मुसलमान अब अखिलेश से ऊब चुका है'. राहुल गांधी के दलित अभियान के बीच सपा-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav, SP Chief Akhilesh Yadav, Iran, Iran War, Iran America Israel War, UP News, UP Viral News, अखिलेश यादव, सपा चीफ अखिलेश यादव, ईरान, ईरान जंग, ईरान अमेरिका इजरायल जंग, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज,
UP News
social share
google news

उत्तर प्रदेश की राजनीति में 2027 के विधानसभा चुनावों की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश दौरे और उनके 'दलित संपर्क अभियान' के आगाज के साथ ही प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है. लेकिन इस दौरे की सबसे बड़ी सुर्खी राहुल गांधी का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कांग्रेस के एक कद्दावर नेता द्वारा समाजवादी पार्टी (सपा) पर किया गया सीधा और तीखा हमला बन गया है.