स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष के साथ पुलिस ने क्या किया? दरोगा की 'यादव' नेमप्लेट को लेकर भड़का था हंगामा
UP Political News: यूपी तक के शो 'आज का यूपी' में देखें फतेहपुर गैंगरेप मामले पर सियासी घमासान, उत्कर्ष मौर्य की पुलिस से भिड़ंत और सदन में राजभर बनाम अतुल प्रधान की तीखी बहस का पूरा विश्लेषण.
ADVERTISEMENT

UP Political News: यूपी तक तक का खास शो 'आज का यूपी' राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सबसे सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के एपिसोड में हम राज्य की तीन बड़ी और अहम खबरों का विश्लेषण कर रहे हैं. सबसे पहले, फतेहपुर में मौर्य समाज की पीड़ित बेटी से मिलने पहुंचे स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य और पुलिस के बीच हुई हाई-वोल्टेज भिड़ंत की खबर है, जिसमें दरोगा की नेमप्लेट पढ़ने के बाद विवाद जातिगत रंग लेता नजर आया. दूसरी खबर में हम दिखाएंगे कि कैसे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों का तेजी से 'सियासीकरण' और 'जातीकरण' हो रहा है, जहाँ हर घटना को 2027 के चुनावी चश्मे से देखा जा रहा है. अंत में, विधानसभा के भीतर ओम प्रकाश राजभर और सपा विधायक अतुल प्रधान के बीच हुई तीखी नोकझोंक का विश्लेषण करेंगे, जहाँ राजभर बीजेपी के लिए मोर्चा संभालते हुए अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आए.